भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

श्री विगुण सागर महाराज जी का 52 वां अवतरण दिवस पर समोशरण विधान एवं रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए

484
Above News

अम्बाह। आचार्य श्री विराग सागर महाराज जी के शिष्य अम्बाह में विराजमान क्षुल्लक श्री 105 विगुण सागर महाराज जी के अवतरण दिवस पर बड़े जैन मंदिर में समोशरण विधान संपन्न हुआ। जिसमें पंडित मुकेश शास्त्री ने मंत्र उच्चारण के साथ अभिषेक शांतिधारा पूजन एवं मुरैना से आये संगीतकार सौरभ जैन पार्टी द्वारा संपन्न कराया। जिसमें विधान शुरुआत ध्वजारोहण के साथ संपन्न हुआ। जिसमें सभी भक्त गण भक्ति में झूम उठे। प्रातः 7:00 बजे अभिषेक शांतिधारा के उपरांत विश्व शांति के लिए श्री समवशरण महामंडल विधान आयोजित किया गया।विधान के उपरांत सभीसमाजजनों की भोजन की व्यवस्था जैन धर्मशाला में की गई थी। शाम को 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम वीतराग शासन बालिका मंडल एवं श्री अरिहंत बालिका मंडल द्वारा किए गए। जिसमें लोगों ने बढचडकर भाग लिया और तंबोला के माध्यम से पुरस्कार भी वितरण किए गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। सम्मान पाने वाले पंडित मुकेश शास्त्री , सुरेश नागर बाले, विजय जैन बैंक बाले, अनिल जैन बड़े, कपिल जैन केपी, ये लोग समाज बहुत मेहनत लगन से काम करने अपनी भूमिका निभाते हैं
लास्ट में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये।
सकल दिगम्बर जैन समाज एवं संत सेवा समिति अम्बाह का अंबाह जैन समाज द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper