सनातन धर्म के आध्यात्मिक पुरोधा स्वर्गीय पंडित भवर लाल थे : डॉ भावना शर्मा

परम आदरणीय बाबूजी स्व.पंडित भंवरलाल शर्मा जी की प्रथम पुण्यतिथि 8 अक्टूबर 2023 की शाम श्रध्दांजलि कार्यक्रम में पूरे झुंझुनूं जिले में एक साथ अलग-अलग जगहो पर महिला पुरूष प्रकोष्ठ जिला टीम ने गोवंश की सेवा कर प्रार्थना की। इस अवसर पर
झुंझुनूं(सुरेश सैनी)जिला महिला अध्यक्ष डाॅ भावना शर्मा, श्री अरविंद जी पारीक अध्यक्ष झुंझुनूं जिला, समाज सेवी महेश बसावतिया, श्री कमलेश मिश्रा श्रीमती संतोष बसावतिया, संतोष अलसीसर, सरोज ने गोवंश निमित्त सेवा कर आह्वान किया कि पुण्यात्मा भंवरलाल शर्मा जी हमारे युग पुरूष है और आज भी अपने सुक्ष्म रूप से हमें प्रेरणा देते हैं।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश हरितवाल राजेश शर्मा राकेश पंच नन्दलाल शास्त्री कमलेश पांडा रमेश जोशी सोमेश्वर शर्मा हरी तिवारी शिम्भू मंदाना व अन्य ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिको द्वारा आदर्श रघुनाथ गौशाला बबाई (खेतड़ी -जिला झुंझुनू )में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर श्रद्धांजलि दी गयी !
इसी तरह मंडावा से प्रकाश स्वामी, रविंद्र शर्मा , जयप्रकाश सोनी, गजेंद्र सिंह , सांवरमल, करण शर्मा, निकुंज शर्मा, रविकांत जोशी, सुशील शर्मा
जी ने गोवंश की सेवा की।
नवलगढ से चंडी प्रसाद जी के साथ विप्र बन्धु ने भी गोवंश की सेवा कर श्रध्दांजलि दी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.