भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नवरात्रि के गरबा में ब्लड प्रेशर जांच अभियान – डॉ प्रवीण तोगड़िया

490
Above News

अहमदाबाद।अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस नोट जारी करतें हुए जानकारी दी है कि आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा गुजरात में नवरात्र के गरबे के पहले और गरबे के दौरान 1000 से ज्यादा स्थानों पर 51 लाख लोगों का ब्लड प्रेशर जांच करके स्वास्थ्य देने का अभियान का प्रारंभ कीया है। हार्ट की तकलीफ में ब्लड प्रेशर यह बेसिक जांच है।
गुजरात में कुछ समय से छोटी उम्र के बच्चों युवाओं में हार्ट अटैक और मृत्यु का प्रमाण बढ़ा है। पिछले दो वर्षों में हार्ट के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ी है। हार्ट की तकलीफ में परिश्रम करेंगे तो समस्या बढ़ने की संभावना रहती है । नवरात्र में घंटे तक गरबा खेलते हैं तो परिश्रम होता है स्वास्थ्य की समस्या खड़ी हो सकती है।
राष्ट्रीय बजरंग दल गुजरात में ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या 11 लाख से ज्यादा है और आधी जनता को पता ही नहीं है कि उनका ब्लड प्रेशर है। कल 10 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर के दौरान हम सभी कॉलोनी में मोहल्ले में और गांव में जाकर 1000 स्थान पर 51 लाख से ज्यादा हिंदुओं का ब्लड प्रेशर जांच करने का अभियान शुरू कर रहे है ।
इंडिया हेल्पलाइन जिनके पास 10000 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टर हजारों हेल्थ एंबेसडर है, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद्, ओजस्विनी और राष्ट्रीय छात्र परिषद् के गुजरात के हजारों कार्यकर्ता यह के अभियान में कार्यरत हो रहे है।
आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा गुजरात में नवरात्र के गरबे के पहले और गरबे के दौरान 1000 से ज्यादा स्थानों पर 51 लाख लोगों का ब्लडप्रेशर जांच करके स्वास्थ्य देने का अभियान की प्रेस नोट आपके समाचारपत्र में प्रकाशित करने के लीए हम विनम्र निवेदन कर रहे है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper