भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित

252
Above News

झुंझुनूं,(सुरेश सैनी) जिले में शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को दृष्टिगत रखते हुए 25 नवम्बर को मतदान दिवस तथा 3 दिसम्बर को मतगणना के दिन ‘‘सूखा दिवस‘‘ घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने 25 नवम्बर को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से अर्थात 23 नवम्बर 2023 को सांयकाल से 25 नवम्बर 2023 को मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को जिला झुन्झुनू की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में ‘‘सूखा दिवस‘‘ घोषित किया है। सूखा दिवस अवधि के दौरान सम्पूर्ण झुन्झुनू जिले में किसी होटल, भोजनालय, मदिरालय दुकान में अथवा किसी अन्य लोक या प्राईवेट स्थान में कोई भी स्पिरिटयुक्त किण्वितया मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ का न तो विक्रय किया जायेगा, न दिया जावेगा और ना वितरित किया जावेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper