खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से स्वस्थ समाज की स्थापना होती है- प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत।

बहादराबाद। हरिद्वार।। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में जिला स्तरीय खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता 13 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 अक्टूबर को संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में जिले के लक्सर, बहादराबाद, रुड़की, भगवानपुर, रुड़की तथा नारसन ब्लॉक के प्रतिभावान प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस समापन समारोह में प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित प्रतिभावान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया उन्होंने कहा की खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वस्थ समाज की स्थापना होती है तथा युवा वर्ग में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह, आलोक सिंह, भरत सिंह पवार के संरक्षण में ध्वज को संकलित किया गया।
इस प्रतियोगिता में भगवान पर ब्लॉक प्रथम स्थान पर दूसरे स्थान पर बहादराबाद ब्लॉक तथा तीसरे स्थान पर नारसन ब्लॉक रहा।
जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह जी ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने हेतु सभी का आभार प्रकट किया गया और उन्होंने कहा यह प्रतियोगिता मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता तथा मुख्य माध्यमिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी के संरक्षण में आयोजित की गई जो की सबके सहयोग से आयोजित हुई।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे अनुज यादव आलोक सिंह मनजीत राणा प्रीति सैनी शालू तोमर सुबोध नेन, पवन राना, सौरभ सिंह धर्मवीर आदि खेल प्रेमियों का प्रमुख योगदान रहा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.