भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

वनविभाग की कार्यवाही। गोह की खाल,दो मुंहा सांप, जंगल सुअर के दांत,मोर पंख सहित आरोपी गिरफतार

277
Above News

अरुण यादव ब्यूरो रिपोर्ट शहडोल

शहडोल।वनमण्डल दक्षिण शहडोल के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र गोहपारू मे वन विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई दिनांक 20.10.2023 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल श्री एल. एल. उइके तथा नवागत वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पंन्द्रे के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे वन परिक्षेत्र गोहपारू अन्तर्गत ग्राम चन्देला में डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपो देवशरण पिता राम सुन्दर केवट साकिन चन्देला, राजीव केवट पिता देवशरण केवट साकिन चन्देला के घर से वन्यप्राणी गोह (Bengal Moitor) की खाल 02 नग, तला हुआ दो मुंहा सॉप (Red Sand Boa) जंगली सुअर के दॉत, बाल जबड़े की हड्डियाँ, खुर – 01 नग, मोर पंख एवं 02 नग क्लच वायर जप्त किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 21.10.2023 को मान्नीय न्यायालय में प्रस्तुत कर प्रकरण की जांच हेतु आरोपियों को न्यायिक हिरासत की मांग की गयी जिसे माननीय न्यायालय द्वारा मंजूर कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी गयी । एवं आरोपियों का न्यायिक हिरासत हेतु जेल भेजा गया पूरे प्रकरण में श्री बादशाह रावत उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर, श्री हेमन्त कुमार प्रजापति वन परिक्षेत्राधिकारी गोहपारू, श्री नरेन्द बाथम वनपाल, श्री लेखन मौर्य वनपाल, बृहस्पति पटेल वनपाल, राखी बैगा वनरक्षक, शैलेन्द्र प्रताप सिंह वनरक्षक, हीरालाल पनिका वनरक्षक, राजू भूमिया, रामगोपाल सोन एवं समस्त स्टाफ वन परिक्षत्र गोहपारू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper