समय-सीमा में संतुष्टि पूर्ण ढंग से करें प्रकरणों का निराकरण
कलेक्टर मैहर ने ली समीक्षा बैठक

बेबाक शाक्ति रिपोर्टर रोहित पाठक
सतना।कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड की अध्यक्षता में प्रति बुधवार को होने वाली समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण समय-सीमा में निराकरण करें। सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण नॉन अटेंड नहीं हो और निराकरण संतुष्टिपूर्ण तरीके से किया जाए। इस मौके पर एसडीएम मैहर सुरेश जादव, एसडीएम रामनगर डॉ. आरती सिंह सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती बाटड ने सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न विभागों में निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मैहर जिले में सभी विभागों के बुधवार की स्थिति में 8398 प्रकरण लंबित पाए गए। जिनमें 2944 एल वन स्तर, 579 एल टू स्तर, 4064 एल थ्री स्तर और 811 एल फोर स्तर के हैं। जिससे पंचायती राज के 25 और सीएमओ मैहर के 14 प्रकरणों की वृद्धि पाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि मैहर जिले में 8 हजार से अधिक प्रकरण लंबित रहना चिंता का विषय है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.