करोड़ों की शासकीय भूमि में कर रहे अवैध निर्माण कर कब्जा सरावगी

शहडोल से अरुण यादव की रिपोर्टिंग संपर्क सूत्र 09770373699
शहडोल। शहडोल में शासकीय भूमियों पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं मगर स्थानीय प्रशासन की शुन्यता व कार्य प्रणाली में संदिग्धता के कारण पूंजीपति व भू माफिया शासन की करोड़ों की संपत्तियों पर अनवरत अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करते ही जा रहे हैं अभी-अभी का ताजा मामला है शहडोल शहर के मध्य परमट स्थित आबकारी कंट्रोल रूम के बगल का जहां आबकारी अधिकारी के रुकने के लिए आवास बना हुआ है जो की शासन की करोड़ों की संपत्ति है जिसमें कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है की शिकायत समाज सेवी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने स्थानी प्रशासन में कमिश्नर कलेक्टर सहित एसडीएम तहसीलदार व संबंधित आबकारी विभाग को लिखित रूप में की है और बताया है कि परमिट के पास आबकारी विभाग का पुराना आवास बना है जिस पर पुष्प कुमार सरावगी दिलीप कुमार सरावगी नवीन सरावगी के द्वारा अवैध रूप से निर्माण कर शासकीय भूमि में कब्जा किया जा रहा है आवेदन पत्र के माध्यम से प्रशासन से निवेदन किया है कि अवैध निर्माण को रोके और शासकीय भवन संपत्ति का संरक्षण करें व दोषी लोगों पर संवैधानिक दंडात्मक कार्रवाई करें।
Subscribe to my channel
Comments are closed.