भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

रतीरामपुरा (दिमनी)टोल पर ओवरलोडिंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली।जिम्मेदार हैं,बेखबर।

269
Above News

मुरैना।अंबाह मुरैना के बीच रतिरामपुरा पर बने टोल प्लाजा पर ट्रकों से अवैध वसूली की जा रही है।यह बाक्या तब पता चला कि टोल पर खड़े ट्रक ड्राइवरों ने हमारे संवाददाता आशीष सिंह तोमर को बताया कि श्रीमान आज हमारे ट्रकों को सुबह से टोल पर रोककर खडा कर दिया हैं,हमें टोल पास नही करने दिया जा रहा,टोल पास करने के एवज में प्रत्येक ट्रक से टोल कर्मियों द्वारा ओवर लोडिंग के नाम पर 1500 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है।और इसके एवज में पर्ची मांगी जाती है तो टोल कर्मी मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि टोल प्रबंधन द्वारा ट्रकों का कांटा करा लिया जाए और अगर ओवर लोड हो तो ओवर लोड चार्ज की पर्ची दें।लेकिन टोल के मैनेजर द्वारा कांटा खराब होने का हबाला देकर अवैध वसूली की जाती है। हमारे संवाददाता ने टोल मैनेजर पवन शर्मा से बात की तो उसने 4-5 दिन से कांटा खराब होना बताया।लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि कांटा पिछले 2 महीने से खराब है। अवैध वसूली की जानकारी  पिछले कई महीनों से मिल रही थी।लेकिन आज हमारे संवाददाता ने मौके पर उपस्थित होकर यह अवैध वसूली का नजारा स्वयं अपनी आंखों से देखा कि कैसे टोल कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है,और विना पर्ची के टोल पास करा दिया जाता है।जिसका वीडियो टोल के कैमरे में देखा जा सकता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper