भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुशियों की दांस्ता 14 पीएम जन मन योजना के तहत लामिया को मिला सपनों का आशियाना

278
Above News

शहडोल।-  शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कठौतिया निवासी लामिया बैगा को प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। लामिया बैगा का कहना है कि पहले मै कच्चे मकान में गुजर बसर करती थी। जिससे बरसात में आये दिन ऊपर से पानी ठपकता रहता था तथा इसी तरह ठंड के सीजन में भी ठंडी हवाए घर के अंदर घुसती थी जिससे  उन्हें और उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थी।  मेरी आर्थिक स्थिति  कमजोर होने के कारण उनके मन में पक्के आवास का सपना कौसों दूर दिखता था दूसरों के पक्के घर को देखकर वे सोचती थी कि इस जीवन में क्या मै भी पक्के मकान बनाकर कभी रहूंगी।  लामिया बैगा का कहना है  कि मेरे पक्के मकान के सपने को  प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना ने मूर्त रूप देकर पूरा कर दिया।  इस योजना के तहत मकान स्वीकृत हो जाने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है और अब मैं पक्के मकान में रहने लगी हु।  उनका कहना है कि अब घर की उन समस्याओं से निजात मिल गई है और वर्षा तथा ठंडी की दिक्कते नही उठानी पड़ती। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन को आवास दिलाये जाने पर  धन्यवाद दिया  है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper