भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विवादित एवं भ्रष्ट सचिव नीलम मिश्रा को हमारे ग्राम पंचायत कल्याणपुर से तत्काल हटाऐ- उपसरपंच

352
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.-7999140850

शहडोल। पंचायत राज्य में इन दोनों जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है शहडोल जिले के सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत में सचिव सरपंच भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर कर रहे हैं और जनपद में बैठे अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा सो रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है जिसमें गांव के पंच एवं उपसरपंच ने कलेक्टर को लिखित शिकायत पत्र सचिव को हटाने के लिए दिया है अब देखना यह है कि भ्रष्टाचार कर रहे सचिव सरपंच पर जनपद एवं जिले में बैठे अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं। ग्राम पंचायत कल्याणपुर के उप सरपंच गुण निधि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे ग्राम पंचायत का कल्याणपुर में सचिन के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है सचिन के साथ में सरपंच मिलकर भ्रष्टाचार की सीमा पार कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमारे ग्राम पंचायत की जनपद सदस्य के द्वारा की गई थी जिस पर अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही थी कार्यवाही के डर से सचिव के द्वारा गलत एवं झूठी जानकारी देकर कुछ पंचों से दस्तक करा कर कार्यालय में जमा किया गया इसकी जानकारी हम लोगों को बाद में हुई आज दिनांक को कलेक्टर कार्यालय आकर हम सभी पांच लोग एवं उपसरपंच ने कलेक्टर को लिखित शिकायत पत्र दिया है शिकायत में उपसरपंच कल्याणपुर गुणनिधि गुप्ता ने बताया कि 12/01/2024 को सरपंच सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के पंचो द्वारा झूठ एवं भ्रमित कर पंचो से गलत हस्ताक्षर कराकर झूठी शिकायत करने हेतु।निवेदन है कि अभी दो दिन पहले ग्राम पंचायत कल्याणपुर जनपद पंचायत सोहागपुर के सोहागपुर के सचिव के किये गये कार्य एवं खरीदी बिल कि जांच जनपद सदस्य द्वारा शिकायत की गई थी जिसमे जांच में सचिव द्वारा सहयोग न करने एवं पंचायत भवन में ताला लगाकर अनत्र चली गई जांच समित द्वार प्रतिवेदन के आधार पर सचिव का वित्तीय अधिकार सीज कर दिया गया है जिसके कारण कल दिनांक 12/01/2024 को सरपंच को लेकर कुछ पंचों से झूठ बोल कर कुछ पंचों से हस्ताक्षर करवाया गया कि पंचों का भुगतान 1800/ सौ रू. आयेगा तुम लोग पंच गण दस्तखत कर दो भमित एवं झूठ बोल कर सचिव,सरपंच हम पंचो से हस्ताक्षर कराया गया।जब शाम को पता चला कि हम लोगो से झूठ बोल कर हस्ताक्षर करवाया गया है की यही सचिव हमको चाहिये ।हम लोग पुनः कलेक्टर महोदय के पास आये है कि हम लोग भ्रष्ट सचिव को नहीं चाहते इनको तत्काल ग्राम पंचायत से हटाया जाये एवं जिले की समित बनाकर सभी कार्यों की एवं खरीद के बिल के भुगतानों की जांच की जाये। जिससे स्पष्ट हो जायेगा कि भ्रष्ट कौन है जांच कराने क्यों भाग रहे है इसके पूर्व में भी उपसरपंच एवं पंच गणो द्वारा सचिव के भ्रष्टाचार कि शिकायत की गई है।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हम सभी ग्राम पंचायत कल्याणपुर के पंच एवं उपसरपंच जिले की मुखिया कलेक्टर से मांग करते हैं कि विवादित एव भ्रष्ट सचिव नीलम मिश्रा को हमारे ग्राम पंचायत कल्याणपुर से तत्काल हटाया जाए एवं इनके भ्रष्टाचार की कड़ाई से जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper