भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उपसरपंच के हत्यारे को सजा दिलाने उप सरपंच संगठन महासमिति पुलिस अधीक्षक को सौपेगा ज्ञापन

273
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। उप सरपंच संगठन महासमिति जिला मीडिया प्रभारी विक्रम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत बरहा के सम्मानित उपसरपंच भाई समय लाल साहु का अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दिया गया है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होना अनिवार्य है कल दिन सोमवार को समय 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हम सभी उपसरपंच एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक को उच्च स्तरीय जांच हेतु ज्ञापन देना है सभी से विनम्र अनुरोध है अधिक से अधिक उपसरपंच उपस्थित होकर ज्ञापन दे ताकि हमारे स्वर्गीय उपसरपंच भाई समय लाल साहु का निष्पक्ष जांच हो सके दोषियों को सजा मिले एवं स्वर्गीय उप सरपंच को न्याय मिले। वही श्री मिश्रा ने बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजही गांव में राहर के खेत में बरहा टोला के उप सरपंच का खून से लतपत शव मिला है।परिवार जनों के अनुसार धारदार हथियार से उपसरपंच की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी है। श्री मिश्रा ने बताया कि जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह रोज की तरह मृतक उप सरपंच समय लाल साहू उम्र 42 वर्ष घर से सुबह शौच के लिए खेत की ओर गया था तभी अज्ञात हमलावरों ने उपसरपंच को धारदार हथियार से सर में और शरीर के कई स्थानों पर वार कर मौत की घाट उतार दिया। समय लाल साहू वर्तमान में बरहा टोला पंचायत के उप सरपंच रहे। यह दर्दनाक घटना है और इससे हमारा पूरा संगठन बेहद दुखी है ।उप सरपंच संगठन महासमिति जिले के सभी उपसरपंचों से विनम्र अपील करता है कि कल दिन सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में शहडोल पुलिस अधिक्षक कार्यलय पहुंचे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper