भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लोक सभा निर्वाचन 2024
जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आज कलेक्ट्रट सभाकक्ष में आयोजित हुई

290
Above News

प्रमोद वर्मा की रिपोर्टिंग
डिंडौरी : लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है, आचार संहिता के अनुपालन में आज जिला स्तरीय स्टैंडिंग समिति का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री विकास मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें स्टैंडिंग समिति के सदस्य और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने समिति को  बताया कि सभी राजनैतिक दलों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करना होगा।
श्री विकास मिश्रा ने सभी सदस्यों से मतदान केंद्रों तक मतदाताओं कि पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग की अपेक्षा की बात कही है, चूकि मतदान प्रक्रिया  ग्रीष्म ऋतू में सम्पन्न होना है इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर गर्मी से बचाव के उपाय किये जाये जिससे मतदान में बाधा न आये मतदाता पर्ची मतदान का माध्यम नहीं है इसलिए मतदाताओं को सूचना प्रेषित करें कि मतदान के लिए आवश्यक 13 प्रकार के परिचय पत्र का उपयोग कर सकते है
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने एक ही जगह होने वाली चुनावी सभा के मध्य उचित अंतर रखने की बात कही है,जिससे विवाद की स्थिति न हो, कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने समिति को बताया कि निर्वाचन के दौरान 4 मुख़्य पर्व होने जा रहे है, जिनमें अवन्तिबाई बलिदान दिवस,होली, अम्बेडकर जयंती, और ईद प्रमुख है , उक्त दिवसों पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक संगठन भी अपने कार्यक्रमों में किसी अभ्यर्थी भी का प्रचार नहीं करेंगे,किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन पर कोई आक्षेप नहीं लगाया जाना चाहिए। स्थानीय रूप से इन आयोजन में भाग ले सकते है। प्रचार अभियान में अन्य दलों/अभ्यर्थियों की आलोचना उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, कार्यों तक ही सीमित रखना सभाओं, रैलियों, जुलूसों, लाउडस्पीकर, प्रचार वाहनों के लिए पूर्व से सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करें। निजी संपत्तियों पर प्रचार सामग्री का उपयोग संपत्ति के स्वामी से अनुमति प्राप्त कर ही करें। निर्वाचन प्रक्रिया हेतु आयोग द्वारा निर्धारित अनुदेशों का पालन करें। आयोग के निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन के साथ सहयोग करें। लोकसभा चुनाव के दौरान सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शाम 6 बजे तक होगा, इस बात का विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंच को सुलभ किया जा सके। समस्त प्रक्रिया के दौरान पेयजल प्रबंधन के लिए कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने विशेष निर्देश दिए है और समिति सदस्यों से आग्रह किया है कि वे पेयजल के लिए चक्कजाम जैसी स्थिति निर्मित न करें ऐसी स्थिति में दोषियों के सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री  विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, ए एस पी श्री जग्गन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने सभी राजनैतिक दलों शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए  सहयोग की अपेक्षा की है और आदर्श आचार संहिता के सम्मान करने का आग्रह किया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper