भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पाकिस्तान भारत से आगे है खुशहाली में ये है हमारे देश के प्रधान मंत्री का जलवा

266
Above News

नई दिल्ली(पी सी शर्मा)-:भारत विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2024 में 143 देशों में 126वें स्थान पर है. इस विश्व खुशहाली सूचकांक को संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर बुधवार (20 मार्च) को जारी किया गया था.समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह रिपोर्ट गैलप, ऑक्सफोर्ड वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोल्यूशंस नेटवर्क और डब्ल्यूएचआर के संपादकीय बोर्ड की साझेदारी में तैयार की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में खुशहाली का स्तर पाकिस्तान, लीबिया, इराक, फिलिस्तीन और नाइजर से भी कम है.फिनलैंड लगातार सातवें साल दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष पर है. शीर्ष दस में अन्य देश डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, इजरायल, नीदरलैंड, नॉर्वे, लक्ज़मबर्ग, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं. अफगानिस्तान सूची में सबसे नीचे है रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अधिक उम्र उच्च जीवन संतुष्टि से जुड़ी है, जो उन दावों का खंडन करता है कि उम्र और जीवन संतुष्टि के बीच सकारात्मक संबंध केवल उच्च आय वाले देशों में मौजूद है।
रिपोर्ट के अनुसार, औसतन भारत में वृद्ध पुरुष वृद्ध महिलाओं की तुलना में जीवन से अधिक संतुष्ट हैं, ‘लेकिन अन्य सभी मानकों को ध्यान में रखें तो वृद्ध महिलाएं, वृद्ध पुरुषों की तुलना में जीवन से अधिक संतुष्ट हैं.’रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘हमने पाया कि वृद्ध पुरुष, जो उच्च आयु वर्ग में हैं, वर्तमान में विवाहित हैं, और जो शिक्षित हैं, अपने समकक्षों की तुलना में जीवन से अधिक संतुष्ट हैं. रहने की व्यवस्था के साथ कम संतुष्टि, कथित भेदभाव और अपने स्वास्थ्य को खराब मानना वृद्ध भारतीयों के बीच कम जीवन संतुष्टि से जुड़े महत्वपूर्ण कारक है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper