हरियाणा बीजेपी की सरकार में भी हुआ था शराब घोटाला ,न मुख़्यमंत्री न उपमुख्यमंत्री हुऐ गिरफ्तार बोले आम आदमी पार्टी के लोग

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (पी सी शर्मा)-:चंडीगढ़ (एजेंसी हरियाणा के सोनीपत में एक और शराब घोटाला सामने आया था , जहां ठेकेदारों से मिलीभगत करके आबकारी विभाग के अधिकारियों ने 14 करोड़ के शराब का घोटाला किया . बिना राजस्व (एडिशनल एक्साइज ड्यूटी) जमा कराए मुरथल के एल-13 के ठेकेदार को कोटे से पांच लाख पेटी ज्यादा शराब उठवा दी. मामला सामने आने पर सिर्फ उसका लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ डीईटीसी (उप जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त), एडीईटीसी और आबकारी निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था ,जिसे लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर टीम ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आबकारी महकमे पर छापेमारी की थी . हम ये इसलिए कह रहे है क्योंकि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करता है तो हरियाणा का आबकारी विभाग उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास था .इस बात से संकेत मिल रहा थे कि हरियाणा की राजनीति में सब सही नहीं चल रहा.भाजपाईयों को दिल्ली में शराब का घोटाला दिखता है, हरियाणा में नहीं।
हरियाणा के सोनीपत स्थित खरखौदा में हुए शराब घोटाले के तार हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली सहित सात राज्यों से जुड़ गए हैं. लॉकडाउन के दौरान खरखौदा के गोदाम से इन राज्यों तक शराब की सप्लाई की गई. इसके साथ ही शराब तस्करी का आरोप से घिरे चंडीगढ़ के सेक्टर 50 में रहने वाले जिस भूपेंद्र सिंह दहिया के राजनीतिक संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है.शराब तस्करी और शराब के अवैध धंधे समेत विभिन्न धाराओं में भूपेंद्र पर एक दर्जन से ज्यादा एफआईआर दर्ज है. इसके बावजूद उसका बाल भी बांका नहीं हुआ. हरियाणा सचिवालय में उसे कई बड़े पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के पास आते-जाते देखा गया था।

Subscribe to my channel
Comments are closed.