भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कंगना राणावत को टिकट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान रूठों को जुटे मनाने में

281
Above News

हिमाचल प्रदेश-:(पी सी शर्मा) डिनर के बहाने जयराम ठाकुर ने महेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के साथ उन्हे संगठन में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही है।
मंडी लोकसभा से कंगना रणौत को टिकट मिलने के बाद भाजपा हाईकमान रूठों को मनाने में जुट गई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार रात को पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को मनाने उनके घर रघुनाथपुर पहुंचे। डिनर के बहाने पहुंचे जयराम ठाकुर ने महेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के साथ उन्हे संगठन में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर जयराम ठाकुर पूर्व सांसद के घर पहुंचे थे। बता दें कि मंडी लोकसभा से महेश्वर सिंह भी टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने को कहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper