भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

छुट-पुट  घटनाओं को छोड़कर मतदान शान्तिपूर्ण संपन्न  
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निरन्तर भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया पर रखी नजर

240
Above News

आषीश सिंह की रिपोर्टिंग
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मुरैना जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के समय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना एवं पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान मतदान के समय निरन्तर विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। इनके अलावा सेक्टर ऑफीसर, पुलिस मोबाइल वेन, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर निरंतर भ्रमण पर रहे।  
लोकसभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने के लिये जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1706 मतदान केन्द्रों पर 7 हजार 568 कर्मचारी लगाये गये थे। इसके साथ ही 6 विधानसभा क्षेत्रों में 172 सेक्टर ऑफीसर, 669 माईक्रो ऑब्जर्वर, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त बल तैनात किया गया था। मतदान केन्द्रों पर 2400 सीसीटीव्ही कैमरे लगाये गये। पुलिस मोबाइल ने हर 10-15 मिनट के अन्तराल में मतदान केन्द्र पर पहुंचकर स्थिति देखी। शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिये सुरक्षा बल तैनात रहा। भ्रमण के समय सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री सीबी प्रसाद सहित सहायक रिटर्निग ऑफीसर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी पुलिस, जनपद सीईओ सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी निरंतर भ्रमण करते रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper