भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

न्याय सत्य और धर्म के प्रति संकल्प का दिवस है भगवान परशुराम जन्मोत्सव: अनिल शुक्ला

335
Above News

शहडोल। शुभ अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पूजन कार्यक्रम का आयोजन शहडोल जय स्तंभ चौक कलेक्टर परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रद्धालु गाना में उपस्थित होकर पहले पूजन हवनकार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष पंडित त्रिलोकी नाथ गर्ग ने ने सभी उपस्थित विप्र बन्धुओं से अपेक्षा की कि आज का दिन विशेष तौर से भगवान परशुराम जी के अवतार दिवस के रूप में हमारी न्याय सत्य और धर्म के प्रति समर्पण होकर जीवन को सुखद बनाने का संदेश है निडर होकर समाज के लिए सबके लिए जीवन सुखदाई हो शांति हो यही कामना का दिन है जिसे हमें बार-बार व्यक्तिगत जीवन में और सार्वजनिक जीवन में विचारों के रूप में अवतरित करना चाहिए। ब्राह्मण एकता परिषद के जिला संयोजक श्री अनिल शुक्ला ने कहा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में हमारी यह संकल्प भावना बनती है यदि हम सबके लिए शांति और सुख कारण नहीं बनते हैं तो जीवन निरर्थक होता है इसलिए हमें अपने विचारों को विशेष पर ब्राह्मण समाज में समर्पित होकर एक दूसरे के लिए सुखद समाज निर्माण के प्रति सतर्क रहने के संकल्प का दिन है। प्रमाणिकता परिषद के संभागीय संयुजा के ने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल इकाई को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक अवसर के वक्त जब हम सब एक साथ बैठकर अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी को आराधना करते हैं उसे वक्त हम यह शक्ति भी मांग रहे होते हैं कि हम अपने समाज के लिए कैसे संकल्पित होकर न्याय धर्म धर्मऔर सत्य के प्रति निष्ठा वॉलपेपर पूरे समाज के हित के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। यह दिन आज के दिन ही आकाश मंडल से मां गंगा इस पृथ्वी को अपराध बोध से मुक्त होने का प्रेरणा देने के लिए पृथ्वी में आई थी इसलिए भी आज का दिन हमारे कई संकल्पना का समर्पित होकर जीने का दिन है उन्होंने सभी लोगों को बधाई देते हुए कामना की मानव समाज में विशेष कर ब्राह्मणों के हित के लिए सुख के लिए हमेशा समर्पित रहे।
आज के पूजन कार्यक्रम में पंडित शंभू नाथ द्विवेदी के आचार्य पद पर कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर ब्राह्मण एकता परिषद के सम्मानित वरिष्ठजन पंडित भगवत प्रसाद गौतम, पंडित एसपी त्रिपाठी, पंडित रवि शुक्ला, पंडित सुशील शर्मा, पंडित मनीष शुक्ला पंडित के के चतुर्वेदी,पंडित बीएस तिवारी, पंडित बद्री प्रसाद गौतम पंडित राम मिलन शर्मा पंडित राजकुमार तिवारी पंडित श्रीनिवास शर्मा पंडित आरपी अग्निहोत्री पंडित एलपी तिवारी पंडित एसपी दुबे पंडित श्रीकांत शर्मा पंडित संतोष शुक्ला पंडित वाई एस तिवारी पंडित सुनील शर्मा पंडित राम लोचन शुक्ला पंडित राम मनी शुक्ला पंडित रामनारायण गर्ग पंडित ज्ञानेंद्र शुक्ला पंडित अयोध्या मिश्रा पंडित पी द्विवेदी सहित अन्य विप्र वर्ग व अतिथि गण पंडित प्रकाश तिवारी पंडित जय किशन तिवारी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया तत्पश्चात शाम के जन्मोत्सव रैली में शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper