भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म एवं जिले में नशे के अवैध कारवार को लेकर आरसीपी ने सोपे ज्ञापन

672
Above News

शहडोल। शहडोल जिले में अध्यनरत नाबालिक छात्राओं के साथ हो रही निरंतर घटनाओं पर अंकुश लगाने घटना के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं जिले व नगर में हो रहे हैं नशे के अवैध कारोबार को रोके जाने के संबंध में राष्ट्रीय छात्र परिषद ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन प्रेषित कर तीन सूत्री मांग की है कि विगत दिवस शहडोल नगर के समीप ग्राम कल्याणपुर थाना कोतवाली शहडोल के अंतर्गत अध्यनरत नाबालिक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई जिससे पूरे जिले के छात्र छात्र एवं अभिभावक दहशत में है उद्घाटन पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इसके लिए परिषद साधुवाद देता है किंतु उक्त घटना की वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराई जाकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए स्पीड ट्रायल कर सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति दिलाई जाए साथ ही उपरोक्त प्रकार की घटना निरंतर शहडोल जिले के विभिन्न स्थानों पर हो रही है जिसका प्रमुख कारण जिले में अवैध तरीके चल रहे नशे का कारोबार है इस संदर्भ में परिषद यह मांग करता है कि जिले एवं नगर में संचालित सभी नसी के अवैध कार्यकारियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार को बंद कराया जाए एवं शहडोल शहर से लगे ग्राम पंचायत क्षेत्र कोतमा कुदारी गुरथरा पिपरिया कल्याणपुर विचारपुर फतेहपुर चंदनिया में रात्रि में अंधेरा रहता है छात्र-छात्राएं ट्यूशन आदि से अपने घरों को इन रास्तों से होकर आते जाते हैं इस कारण से आए दिन इन स्थानों में घटनाएं होती हैं इस प्रकार से परिषद यह मांग करता है कि उपरोध ग्रामीण क्षेत्रों में लाइट की समुचित व्यवस्था की जाए। उक्त ज्ञापन सॉफ्टवेयर समय राष्ट्रीय छात्र परिषद के शहडोल जिला क्षेत्र अध्यक्ष कृतार्थ सिंह गहरवार के साथ समर सिंह बघेल, आयुष जायसवाल, साहिल जैसवाल एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper