भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पूर्व संभाग आयुक्त श्री राजीव शर्मा IAS वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसो. म.प्र.के संरक्षक सदस्य बने

208
Above News

शहडोल। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला शाखा शहडोल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संभाग शहडोल के अध्यक्ष राम लखन तिवारी तथा जिला अध्यक्ष डॉ परमानंद तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बतलाया है कि इस पेंशनर्स एसोसिएशन की गत दिनों हुई एक विशेष बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व संभागायुक्त श्री राजीव शर्मा जी को राम लखन तिवारी द्वारा इस एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक मंडल में शामिल होने का अनुरोध किया था,जिसकी स्वीकृति श्री राजीव शर्मा जी द्वारा बैठक में ही दे दी गई थी,  तत्संबंध में प्रांताध्यक्ष श्री राजकुमार दुवे जी द्वारा  श्री राजीव शर्मा IAS पूर्व संभागायुक्त को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के संरक्षक मंडल में संरक्षक सदस्य  नियुक्त होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है,इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रांतीय, संभागीय, जिला एवं तहसील के पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स साथियों ने भारी खुशी का इजहार किया है,यहां उल्लेखनीय है कि इस पेंशनर्स एसोसिएशन में शुरू से ही काफी संख्या में सेवा निवृत्त कर्मचारियों के साथ संभाग/जिला स्तर के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं,जो कि पेंशनर्स और समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper