भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जी.संजय गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर
दिव्य सुंदरकांड का पाठ सम्पन्न।

347
Above News

गुढ़(नि.प्र) इंजी.संजय गुप्ता(स्मृति शेष)की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर दिनांक 21 मई 24 दिन मंगलवार को प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई जिसमे श्री संजय गुप्ता स्मृति सेवा संस्थान गुढ़ के अयोजकत्व में श्री भागवत पैलेस गुढ सुबह 11 बजे से दिव्य सुंदरकांड पाठ का श्री राम दरबार अखिल आर्यावत सनातन धर्म समिति रीवा के तत्वाधान में आयोजित किया  गया जिसमे श्री राम दरबार की दिव्य झांकी सजाई जाकर संगितमय दिव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया।पाठ उपरान्त पुण्यतिथि का कार्यक्रम और भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है उक्त अवसर हजारों की संख्या में  स्थानीय जनों व पूरे जिले से राजनैतिक,सामाजिक और व्यापारियों ने शामिल होकर इंजी.गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।ज्ञात हो पिछले वर्ष तीन मई को रीवा से गुढ़ लौटते समय रात्रि नौ बजे खाम्हा में एक सड़क दुर्घटना में इंजी.संजय गुप्ता की मृत्यु हो गई थी उनके याद में गठित श्री संजय गुप्ता स्मृति सेवा संस्थान गुढ़ द्वारा प्रत्येक माह की तीन तारीख को स्वामी विवेकानंद क्लीनिक गुढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाता है समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि मनाई जाएगी जिसमे स्वास्थ्य शिविर सहित कई सामाजिक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व संसदीय सचिव राजेंद्र मिश्रा,पूर्व महापौर बीरेंद्र  गुप्ता,वरिष्ट भाजपा नेता नारायण मिश्रा,जितेन्द्र मिश्रा,राजगोपाल मिश्र चारी,टैक्स एसोसिएशन रीवा के वरिष्ट पदाधिकारी एड.प्रकाश चंद्र गुप्ता,जयपुर राजस्थान से आए अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक,राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष एड.अनंत कुमार गुप्ता,अखिल भारतीय श्री खरे वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तीरथ प्रसाद गुप्ता,राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,राष्ट्रीय महामंत्री और नगर परिषद गोविन्दगढ के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय अंकेक्षक एड.अशोक कुमार गुप्ता,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष जोखू लाल गुप्ता,सोसाइटी अध्यक्ष शंकरलाल गुप्ता,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.कल्याण सिंह,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट के प्रभारी अधिकारी डॉ.वरुण सिंह,मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद गुढ़ के.एन.सिंह,स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि ढिल्लन सिंह,भारतीय जीवन बीमा रीवा की ओर से विकास अधिकारी संजय पाण्डेय,राहुल द्विवेदी,अरुण मिश्रा नगर परिषद गुढ़ के पार्षद जगदीश गौटिया,दुर्गेश गुप्ता,दिलीप गुप्ता, हैप्पी गुप्ता,इंद्रभान उपाध्याय, बीरेंद्र सिंह,पुष्पेन्द्र द्विवेदी,शिवशंकर पांडेय,विश्वनाथ मिश्रा,दिवाकर भाई,सहित सभी स्थानीय समाचार पत्रों के संपादक,प्रतिनिधि और स्थानीय कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फ़ोटो लगानी है।-1-2

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper