भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संगठन में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का लिया गया निर्णय।

216
Above News

गुढ़(नि.प्र)-अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा नायक के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक का रीवा दौरा हुआ जिसमे पदाधिकारियों की बैठक में संगठन में महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देने पर निर्णय लिया गया।जयपुर राजस्थान से रीवा आये महासचिव विनोद कुमार नायक का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत कुमार कुमार गुप्ता गुढ़ ने संस्था का चिंन केशरिया दुपटा पहन कर स्वागत सम्मान किया
सर्वप्रथम संस्था के महासचिव, श्री नायक ने संस्था के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया भारत सरकार में एनजीओ के रूप में एक पंजीकृत संस्था हैं,जो सर्व समाज के सभी हितों के लिए निस्वार्थ रूप से सेवा के कार्य करती आ रही है विशेष रूप से हमारी संस्था ने देश की हर वर्ग की महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ उनके जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए कर रही हैं इसलिए संस्था में 90 प्रतिशत महिला पदाधिकारियों को मनोनीत किए का निर्णाय लिया गया। 05 मार्च 2024 को जयपुर में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव के अनुरूप संस्थापक एवं अध्यक्ष  श्रीमती वर्षा नायक के द्वारा उक्त निर्णय लिया।ज्ञात हो कि इस संस्था द्वारा सामूहिक विवाह कन्यादान किया जाता है।साथ ही गृहस्थी का सामान भी भेंट किया जाता है पूरे भारत में उक्त संस्था समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु नियमित रुप से कार्य कर रही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper