भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनके विधानसभा इकाईयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया भंग

1,167
Above News

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब इसका असर देखने को मिलने लगा है. करारी हार के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है. भारतीय युवा कांग्रेस ने एक पत्र जारी करते हुए पूरे प्रदेश के विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा इकाईयों के पदाधिकारियों के पदों को तत्काल भंग कर दिया है.

यूवा कांग्रेस द्वारा जारी पत्र में लिखा है कि ‘भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी मध्यप्रदेश) शेषनारायण ओझा की स्वीकृति से तथा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के आदेशानुसार मध्यप्रदेश के समस्त जिला इकाईयों के अन्तर्गत विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं उनके विधानसभा इकाईयों के पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है. साथ ही अभी तक उनके द्वारा दिए गए संगठनात्मक सहयोग की प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सराहना भी की गई है’

हार के बाद यूथ कांग्रेस की प्रक्रिया
कांग्रेस को 29 लोकसभा सीटों में से सभी सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है. ऐसा माना जा रहा है कि यूथ कांग्रेस जल्द ही संगठन में बदलाव कर नई कार्यकारिणी का गठन करेगी.

मितेंद्र सिंह ने क्या कहा ?
मितेंद्र सिंह कहा ‘युवा कांग्रेस की विधानसभा कार्यकारणी को भंग कर दिया गया है,  जो कार्य करने वाले है, उन्हें पुन स्थान दिया जाएंगा. जो काम नही कर रहे है. उनके लिए कोई स्थान नही है.जो काम करेगा, वह स्थान पाएंगा.आने वाले समय में एक फॉर्मेंट है, “काम करो ओर जगह पाओ”

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper