भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा प्रत्याशी श्री सौंलकी की 4 लाख 25 हजार 225 की जीत पर एवं राजगढ़ प्रत्याशी श्री नागर के 1 लाख 46 हजार की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

224
Above News

आगर जिला ब्योरो एन के कालेट

आगर मालवा। देवास शाजापुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौंलकी की 4 लाख 25 हजार 225 एवं राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के 1 लाख 46 हजार की इतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यक्रताओं ने मनाया जश्न। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया की देवास शाजापुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह के देवास शाजापुर लोकसभा से 4 लाख 25 हजार 225 मतों से इतिहासिक जीत हासिल की। तो वही राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने 1 लाख 46 हजार मतों से जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मात दी। जिसको लेकर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई,इसी के साथ ही आतिशबाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कर सभी कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा की देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने श्री सौंलकी की ताज पोषी की तो वही राजगढ़ की जनता ने राजा की बिदाई कर सनातन का परचम फहराया। इसी के साथ ही जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने आगर और सुसनेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। इस अवसर पर विधायक मधु गेहलोत,पुर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेडी,नपा अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल, करणसिंह यादव,भेरुसिंह चौहान, कैलाश गवली, मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश परमार,संतोष गोयल, बाबुलाल यादव, जिला महामंत्री डॉ गजेन्द्र सिंह, ओम मालवीय, जितेन्द्र सिंह चौहान, सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो/आगर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper