संक्रामक रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग रहे सजग- कलेक्टर

जिला संवाददाता शिवाकर तिवारी की रिपोर्ट
शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए हैं कि बारिस के कारण होने वाले विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव हेतु अभी से तैयार रहे। उन्होनें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे संक्रामक रोगों से बचाव हेतु मेडिकल टीम तैयार कर लें। उन्होनें निर्देश दिए कि समस्त ब्लाक मेडिकल आफिसर संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित आंगनवाडी़ कार्यकर्ता, एवं आशा कार्यकर्ता को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु प्राथमिक तौर पर क्या किया जा सकता है, इस पर अच्छे से ट्रेनिंग देना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी तथा बीएमओं को निर्देश दिए कि जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टर, नर्स समय पर उपस्थित रहें एंव पर्याप्त मात्रा मे दवाईयां उपलब्ध हों इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियेां को निर्देशित कर रहे थे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए कि संक्रामक रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग का प्रशिक्षण, एवं जिले की समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर जानकारी देना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिस के कारण पानी की सुद्धता में आई कमी से होने वाली बीमारियों से भी बचाव के लिए तैयार रहेें। उन्होंने कहा कि अशुद्ध पानी पीने की वजह से बीमारी न हो इसे लिए पानी की सतत रूप से जांच करना आवश्यक है। कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने निर्देश दिए कि जिले मे पानी की शुद्धता की जांच सतत रूप से करना सुश्चित करें, एवं पानी को पीने योग्य बनाने हेतु कार्यवाही करें। उन्होनें समस्त बीएमओं को निर्देेश दिए कि वे अशुद्ध पानी एवं बरसात के वजह से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीम तैयार करें एवं सूचना मिलने पर मरीज को तत्काल उपचार मुहैया कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में जा कर लोगों को इस बात की समझाईस दे कि ऐसी जल संरचनाएं जिसमें गोबर, खाद, एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का ढेर लगा हो उस पानी का उपयोग पीने के लिए न करें इससे बीमारी हो सकती है। उन्होने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को अशुद्ध पानी की वजह से होनी वाली बीमारियो एवं शुद्ध पानी के लाभ के बारे में भी बताएं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.