शहडोल पुलिस द्वारा अवैथ गांजे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

जिला संवाददाता शिवाकर तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपूर से इलाहाबाद ले जाया जा रहा 107 कि ग्रा. से अधिक गांजा जप्त
•बोलेरो के सीलिंग में कैबिनेट बनाकर छिपाया था गांजा
•वाहन सहित जप्त मशरूका की कीमत 20 लाख से अधिक
•एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज, 01 आरोपी गिरफ्तार
•पुलिस अथीक्षक के मार्गदर्शन पर थाना सोहागपुर पुलिस की कार्यवाही
शहडोल।दिनांक 09.06.24 को थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा बुढ़ार बायपास ग्राम कोटमा में जायसवाल ढाबा के पास वाहन चेकिंग लगाई गई थी। रात्रि करीबन 08:00 बजे वाहन क्र0 सीजी 04 एचबी 1981 सिल्वर रंग की महिन्द्रा बोलेरो को चेकिंग हेतु पुलिस बल के द्वारा बैरिकेट की सहायता से रूकवाया गया, जिस पर उक्त वाहन का चालक वाहन को रिवर्स गियर लगाकर भागने का प्रयास करने लगा। वाहन को भागता देख संदेह होने पर पुलिस बल के द्वारा वाहन को घेराबंदी कर रोका गया एवं चालक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में वाहन में सवार चालक ने अपना नाम देवाकर निषाद पिता जीत नारायण निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढ़वा थाना अहिसूला जिला आजमगढ़ (उप्र) का रहने वाला बताया। वाहन की चेकिंग करने पर वाहन की सीलिंग में अलग से लोहे की चादर का कैबिनेट बना हुआ था। जिसे खुलवाकर देखने पर उसमें छोटे-बड़े पैकेटॉ में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।
पुलिस ने जब देवाकर निषाद से गांजे के संबंध में पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि वह सीताराम यादव पिता बाबूलाल यादव निवासी खुटान जिला जौनपुर के यहाँ ड्रायवरी का काम करता है। करीब 07 हफ्ते पहले सीताराम यादव के कहने पर ट्रेन से शाहगंज से बिलासपुर गया था।सीताराम यादव ने उसे बिलासपुर स्टेशन पर ही मिलने को बोला था। आज सीताराम यादव उसे बिलासपुर बायपास में मिला और उक्त वाहन सौंपते हुए बोला कि इसमें गांजा लोड है इसे इलाहाबाद पहुंचाकर वहीं मिलना एवं काम के बदले उसे 10,000/- रूपए देने के लिए कहा था।
पंजीबद्ध अपराध थाना सोहागपुर में आरोपी देवाकर निषाद पिता जीत नारायण निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढ़वा थाना अहिस्ला जिला आजमगढ़ (उप्र) एवं सीताराम यादव पिता बाबूलाल यादव निवासी खुटान जिला जौनपुर (उप्र) के विरूद्ध धारा 8, 20 एन०्डी0पी0एस० एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त सामग्री –
(1). 107 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,70,000 रूपये
(2). बोलेरो क्र.- सीजी 04 एचबी 1981 कीमती लगभग 10,00,000 रूपये
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में निरी0 सेवेन्द्र सिंह भगत थाना प्रभारी यातायात, उनि आनंद झारिया, सउनि रामनारायण पाण्डेय, प्र . आर. मनोज शुक्ला, संतोष सिंह परिहार, रागिनी पट्टा, आरक्षक अजीत सिंह एवं गजरूप सिंह थाना सोहागपुर एवं प्र०आर0 मतीन खांन थाना यातायात की सराहनीय भूमिका रही

Subscribe to my channel
Comments are closed.