पथरी के ऑपरेशन के बाद श्याम अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल,आयुष्मान कार्ड होने बाद भी वसूल रहे पैसा

धार से श्वेता सोनी की रिपोर्ट
धार । एक निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों जमकर हंगामा किया।हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धार शहर के श्री श्याम अस्पताल मे पथरी के ऑपरेशन हेतु अमर सिंह नामक युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज का आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी परिजनों से साढ़े 12 हजार रुपए लिए गए। ऑपरेशन होने के बाद युवक को अस्पताल के ही एक वार्ड में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी सांसे तेजी से चलने लगी। जिसे लेकर परिजनों ने डॉक्टर सूचना दी, लेकिन डॉक्टर का कहना था कि ऐसा होता रहता है। थोड़ी देर बाद युवक की सांसे बंद हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस, स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर मोदी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरीज को देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। उपस्थित पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और पोस्मार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले डॉ. संजय राठौर का कहना है कि एनेस्थीसिया देने डॉक्टर गिरिराज भूरा भोज चिकित्सालय से आए थे। इस घटना के बाद कई मरीज के परिजनों का कहना है कि आयुष्मान इस अस्पताल को शासन द्वारा अधिकृत किया गया है किट्टू आयुष्मान कार्ड होने बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज से 12 से 15 हजार लिए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि अस्पताल में ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ नहीं हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.