कार्यवाही नहीं हुई तो उपसरपंच संगठन महासमिति जयसिंहनगर करेगा धरना प्रदर्शन-मुकेश गौतम

सीईओ साहब आखिर कब करोगे ग्राम पंचायत वरना के सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही
बेबाक शक्ति मासिक समाचार पत्र समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें स्थानीय संपादक अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल।उपसरपंच संगठन महासमिति जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गौतम ने जयसिंहनगर सीईओ को शिकायत पत्र देते हुए अपने पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत बरना के उप सरपंच मोहेलाल यादव द्वारा बार-बार मेरे समक्ष शिकायत किया जाता है कि ग्राम पंचायत के अभिलेखों में कांट -छांट ओवर राइटिंग कर मूल दस्तावेजों में किया गया है पेशा एक्ट समितियों में, निर्माण समितियों में, कार्यवाही रजिस्टर छेड़ छाड़ करने व जल जीवन मिशन नल जल योजना निर्माण समिति के अध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर किए जाने, निर्माण कार्य नाली एवं पीसीसी रोड का सरपंच सचिव द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया जाता है नाली निर्माण कार्य में छड़ का जाल नही डाला जाता है और न ही सीमेंट का सही मात्रा में उपयोग किया जाता है। रेत का जो उपयोग किया जाता है वह मिटटी युक्त है ऐसे निर्माण कार्य कराया जाता है जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए । उपसरपंच संगठन महासमिति जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत वरना उप सरपंच द्वारा पूर्व में कई शिकायत आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर दिनांक 26.
- 2023 व 31.12.2023 विकसित भारत संकल्प यात्रा 04.01.2024 को अनुविभागीय अधिकारी
जयसिंहनगर को शिकायत पत्र दिया गया था जिसकी आज तक कोई कार्यवाही सरपंच सचिव के
ऊपर नही हुई है इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल पत्र के माध्यम से पुनः दिनांक 30.04.2024 को उपसरपंच बरना द्वारा जांच करने का पत्र देकर निवेदन किया गया था श्रीमान जी द्वारा आज दिनांक तक कोई जांच कर कार्यवाही नही किया गया।
जयसिंहनगर सीईओ साहब सावधान
पत्र के माध्यम से उपसरपंच संगठन महासमिति के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गौतम ने जयसिंहनगर जनपद पंचायत सीईओ से मांग करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत बरना में सरपंच सचिव के द्वारा पंचायत के अभिलेखों में छेड़खानी कर ओवर राइटिंग किए जाने व निर्माण कार्य में भारी अनियमितता किए जाने का जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानून कार्यवाही किया जाए तथा शिकायत पत्रों का बिन्दुवार जांचकर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए।कार्यवाही न होने की दशा में उपसरपंच संगठन महासमिति जयसिंहनगर द्वारा जनपद पंचायत में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया
शिकायत पत्र मिला है मैंने इंजीनियर को जांच के निर्देश दिए हैं जैसे जांच रिपोर्ट आती है जो भी दोषी होगा उसे पर मैं कार्यवाही करूंगा।
अशोक मरावी सीईओ जयसिंहनगर जनपद पंचायत


Subscribe to my channel
Comments are closed.