धूम धाम से मनाया गया मुहर्रम पर्व
धूम धाम से मनाया गया मुहर्रम पर्व
प्रदीप बच्चन(बलिया
यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियार थाना क्षेत्र में 20 जगहो पर रखी गयी ताजिया को शांती पुर्ण तरीके से कर्बला मे दफन कराकर प्रशासन राहत कि सांस ली । मुहर्रम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के असना,पिलूई,निपनिया,भागीपुर,दिघेड़ा, नवकागांव,रिगवन पटखौली पूरब व उत्तर टोला, के साथ ही खेजुरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत-बालूपुर की ताजिये को स्थानीय कर्बला में मिट्टी दफनाया गया और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर,मुस्तफाबाद मे भी धूम धाम गाजे बाजे के साथ ताजिया निकली गई। मनियार थाना क्षेत्र की ताज़िए को मनियर स्थित बड़ी मस्जिद के कर्बला में मिट्टी को दफ़नाया गया। वहीं छितौनी,रसूलपुर,रामपुर व चकिया के ताज़िए की मिट्टी को रामपुर स्थित लखनी के ताल में मिट्टी दफन की गई। इस दौरान ताजियेदारों ने गादा,बाना,बनैठी व तलवार से अपनी करतब दिखाते चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मनियार थानाध्यक्ष-मंतोष सिंह क्षेत्र में चक्रमण करते रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.