भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगर पालिका की गौ शाला के कर्मचारियों द्वारा अनाज भूसे की चोरी और लोगो को खिलाया जा रहा जुआ

247
Above News


मुरैना।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका में दिया धरना सीएमओ ,नगर पालिका अध्यक्ष मुर्दा बाद के लगाए नारे
नगरपालिका द्वारा संचालित गौशाला के कर्मचारी विद्याराम और निहाल सिंह द्वारा गौ शाला के अनाज और भूसा की चोरी करके गौ शाला के बाहर बेचा जा रहा है एवं अपने स्वयं से उपयोग में लिया जा रहा है। साथ ही इन दोनों के द्वारा गौशाला में जुआ भी खिलवाया जा रहा है। इन दोनों घटनाओं के हमारे पास वीडियो फ़ोटो साक्ष्य उपलब्ध हैं। इसकी शिकायत हमने अम्बाह पुलिस थाने एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी से भी की है। उनका कहना है कि अध्यक्ष जी के द्वारा इन पर कार्यवाही कराई जाएगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा विद्याराम को लापरवाही से कार्य करने के कारण सेवा से पृथक कर दिया था। उसके बाद भी नगरपालिका के मुंशी बाबूजी द्वारा विद्याराम को गौ शाला में नियमित कार्य कराया जा रहा है। महोदय से अनुरोध है कि विद्याराम और निहाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर कानूनी कार्यवाही कराई जाए। एवं इसमें लिप्त अन्य जो भी लोग हैं उन पर भी उचित कार्यवाही हो। साथ ही चोरी गए माल की बरामदगी कराई जाए।
गौ शाला में नए कर्मचारी एवं CCTV कैमरा भी लगवाया जाए जिससे पूर्ण रूप से निगरानी हो सके। गौशाला में ग्रामीण की जगह अम्बाह शहर का विद्दयुत कनेक्शन कराया जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper