पहली बारिश में बही 24 लाख 90 हजार की ग्रेवल रोड़ मामला जनपद पंचायत गोहपारू के बुढ़नवाह का

24 लाख 90 हजार की लागत की ग्रेवल रोड़ बरसात की पहली वारिश में बह गया।
जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत ग्राम पंचायत खांम्हां के बुढ़नवाह घियारी मार्ग पर 1 किलोमीटर दूर ग्रेवल रोड़ निर्माण कार्य वर्ष 2024 यानी की माह मार्च अप्रैल से प्रारंभ किया गया था जिसका कार्य पूर्ण भी होना बताया गया है। ऐसे जगह पर रोड़ निर्माण कार्य करने की स्वीकृति दी गई है जहाँ ना गाँव न कोई आम रास्ता सिर्फ वो जंगल जाने का रास्ता है और वहाँ उन ठेकेदारो की खेत बांध रोड़ से लगा है। जिस मार्ग से कोई उपयोगिता नहीं दिखाई दे रहा है जिस रोड़ निर्माण में 25 लाख रुपये शासन की राशि को पानी की बाढ़ की तरह पानी में बहा दिया गया है। तीन ठेकेदार बने हुए हैं और तीनों लोगों की खेती की जमीन है जो सिर्फ अपने मतलब के लिए रोड़ का प्रस्ताव पारित कर पास कराया गया है जहाँ पंचायती राज्य ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की नियम की धज्जियां उड़ाई गई है। तो खांम्हां ग्राम पंचायत में ऐसे सचिव महोदय पदस्थ हैं जो नियम कानून को भी नहीं मानते हैं। हम आपको प्रमाण के साथ दावा करते हैं कि सचिव ब्रजभांन सिंह कितने बार निलंबित किया गया है जिसका कोई गिनती नहीं है ऐसे सचिव को पंचायत की जिम्मेदारी सौंप कर शासन शासकीय राशि का दुरूपयोग होंने से बचाने की दायित्व सौंपा गया है जो खुद की जिम्मेदारी नहीं समझते हुए एक तो हमेंशा शराब की नशे में धुत होकर अपने पद क दुरूपयोग किया जा रहा है दूसरी तरफ शासन के राशि से जनहित में होने वाले कार्य की राशि को बंदरबांट किया जानें जैसे गंभीर आरोंपों के बाद भी दवंग सचिव को हरी झंडी दी गई है। यदि ग्राम पंचायत के प्रथक प्रथक निर्माण कार्यों की गंभीरता से जांच कराई जाए तो पंचायत निधि के बिभिन्न वित्त मदों की राशि से किस किस कार्यों के नाम राशि आहरण किया गया है यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हो सकता है है। गोहपारू से राम गोपाल सोनी श्री मान कमिश्नर महोदय जी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.