भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

फार्मासिस्ट के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मनियर की लचर व्यवस्था।

373
Above News

प्रदीप बच्चन(बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की इन दिनों लचर व्यवस्था को लेकर आम जनमानस त्रस्त है। कारण कि समय पर डाक्टर की उपस्थिति नहीं होने के कारण अस्पताल फार्मासिस्ट के सहारे चलता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हुए है।
शुक्रवार को करीब 11 बजे तक डाक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट-विजय सिंह डाक्टर की कुर्सी संभाले हुए थे। और मरीज की इलाज की खानापूर्ति में लगे हुए थे। डाक्टर के नदारद रहने के चलते आए आये दिन हास्पिटल विवादो कि सुर्खियो में रहता है यही कारण है कि प्रतिदिन मरीजों को रेफर कर दिया जा रहा है। इसकी शिकायत नगर के कुछ संभ्रांत लोगों ने एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से सौपा गया था। अश्वासन के बाद भी अस्पताल की स्थिति ज्यों कि त्यों बनी हुई है। ऐसे में भाकपा माले नेता-बसंत कुमार उर्फ मुन्नी सिंह ने गुरुवार की देर रात एक बैठक कर पीएचसी की दुर्व्यवस्था के खिलाफ अगामी 13 अगस्त को पीएचसी पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। मांग है कि 24 घंटे डाक्टर की उपस्थिति रहे और एक महिला डाक्टर की तैनाती की जाए। ताकि गांव व नगर की महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा उपलब्ध हो सके।
इस संबंध में सीएमओ-डॉ विजय पति द्विवेदी से शिकायत कि गयी तो उन्होंने बताये कि तीन दिन के अंदर नए डाक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।
उपस्थित कर्मचारी जब 10.42 पर अपनी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने के बाबत पूछा गया तो श्री द्विवेदी ने बताया कि उपस्थिति पंजिका एमओआईसी के कमरे में बंद रहता है। डाक्टर साहब के आने के बाद ही रजिस्टर बाहर आता है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper