शहडोल न्यूज:- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निकाली गई तिरंगा यात्रा!

शहडोल 11 अगस्त 2024- देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान देशभर में 15 अगस्त तक चलाया जाएगा।
इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत आज शहडोल जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम हथगला, ग्राम भोगडा तथा ग्राम पंचायत महादेवा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जयकारे भी लगाए गए तथा तिरंगा यात्रा के दौरान 15 अगस्त को तिरंगा फहराने एवं तिरंगे का सम्मान करने की आमजन से अपील भी की गई।


Subscribe to my channel
Comments are closed.