राष्ट्रीय छय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, टीवी मुक्त भारत अभियान का हुआ आयोजन

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र -सिकंदरपुर अंतर्गत मुहल्ला-बढ़ढा मे राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम “टी बी मुक्त भारत अभियान” का आयोजन किया गया।जिसमे टीवी रोग के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।प्रचार मे बताया गया कि वह इसके लक्षण
(1)दो सप्ताह से अधिक की खांसी का आना
(2) बार बार बुखार आना
(3)रात में पसीना आना
(4)भूख न लगना
(5) खासते समय बलगम में खून आना व
(6)बिना कारण वजन का गिरना यह संभावित टीवी के लक्षण हैं
प्रचार मे लोगों को जानकारी दी गई कि टीवी के जीवाणु खांसने और छीकने से फैलते हैं खांसने और छिकते समय मुंह पर कपड़ा अवश्य रखें। आगे बताया गया कि
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-सिकंदरपुर पर सी.बी.नाट. माइक्रोस्कोपी निशुल्क है।
बलगम में धनात्मक पाए जाने पर उपचार के दौरान “निश्चय पोषण योजना” के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से न्यूट्रीशन के लिए रोगियों को प्रतिमा₹500 दिया जाता है।उपचार पर्यवेक्षक-संजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
इस मौके पर वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक-संजीव मिश्रा,लैब उपचार पर्यवेक्षक-मो०महमूद आलम सिद्दीकी,एचआईवी एड्स काउंसलर-नवीन कुमार सिंह,लैब टेक्नीशियन-मनेन्द्र कुमार सिंह,रवि पासवान इत्यादि के साथ काफी लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.