बोल बम का जत्था हुआ रवाना

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) श्रावण मास का यह महीना भोले शिव शंकर को जल अभिषेक का महीना है।बताया जाता हैं कि श्रावण मास में श्रद्धालु यदि शुद्ध भाव से सोमवार को शिवलिंग पर जल अभिषेक करता है तो उसको मनवांछित फल प्राप्त होता है।
बलिया(यूपी) के विकास खण्ड -मनियर अंतर्गत ग्राम सभा -चंदायर से कांवरियों का दो जत्था बैजनाथ धाम (बैजू धाम) (बिहार) के लिए रवाना हो गया।जिसमे “बोलबम कांवरिया संघ” के बमों मे सर्वश्री छीतेश्वर वर्मा(पूर्व प्रधान),राजू गिरी,रविंद्र यादव,संजय गिरी,धर्मेंद्र,रविंद्र,राहुल,प्रेम चंद,मोती,शिवशंकर,विजय, ओम प्रकाश,काशीनाथ,प्रमोद,मुन्ना,राम छपित के साथ ही अनेकों महिला/युवतियां मौजूद रही।उन्होंने हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि मनोवांछित फल की प्राप्ति और घर परिवार गांव नगर वासियों के सुखी जीवन की कामनाओं के लिए बाबा धाम हम लोगों जाते हैं।वहीं महिलाओं व युतियों ने परिवार व भाई के दीर्घायु की कामना के लिए कांवर उठाएं हैं।
जिसमे पूर्व प्रधान-छीतेश्वर वर्मा कांवरियों के साथ बोल बम का जयकारा लगाते हुए मुख मीठा कर रवाना हुए।
वहीं गांव के बोल बम की दूसरी जत्था”भृगु क्षेत्र कांवरिया संघ” मे संतोष,शंभूनाथ,विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि हम मनोवांछित फल की प्राप्ति के साथ साथ गांव/नगर मे शांति भाई चारा बहाली एवं जनमानस/खेत खलिहान मे हरियाली की मंशा के लिए प्रत्येक वर्ष कांवर उठा कर जातें हैं।कांवरियों मे अरुण,जयराम,हरिंद्र,राहुल,मनीष,चंदन,बजरंगी,गणेश,विश्वकर्मा,विशाल,आकाश,अभिषेक,मनीष,नागेंद्र,अच्छेलाल,पवन इत्यादि बमों को प्रधान प्रतिनिधि-संतोष/रमेश के द्वारा मिठाइयों से मुख मीठा कर रवाना किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.