अपहरण की फर्जी सूचना पर पुलिस हल्कान

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया(यूपी) के मनियर थाना क्षेत्र के हरपुर थाटी निवासी दुर्गेश यादव 30 वर्ष पुत्र मुनेश्वर यादव के अपहरण की फर्जी सूचना पर मनियर पुलिस हलकान रही। उक्त युवक अपनी रिश्तेदारी में नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर कैंप से बरामद हुआ तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि दुर्गेश यादव 30 वर्ष पुत्र मुकेश्वर यादव निवासी हरपुर थाटी थाना मनियर जनपद बलिया दो चार लोगों से बैकुंठपुर पुल नहर के पास विगत सोमवार को शाम करीब 7:00 बजे पुलिया पर किसी से बातचीत कर रहा था।इसी बीच उसके मोबाइल पर फोन आया।वह वहां से उठकर चल दिया।घर वाले जब फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।जब मोबाइल ढ़ाई बजे रात में खुला तो परिजन फोन किये तो बताया कि हमको चार-पांच आदमी बोलेरो में लेकर जा रहे हैं।आप लोग हमसे फोन पर बात मत कीजिए।उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।परिजन पुलिस को सूचना दिए तब से पुलिस हलकान रही।बताया जा रहा है कि सर्विलांस की मदद से उक्त युवक मालीपुर कैंप अपनी बहन के घर से मंगलवार को बरामद हुआ।इधर घटना की सूचना पाकर उसकी बहन हरपुर थाटी आ गई थी।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि अपहरण नहीं हुई थी। अपहरण की घटना झूठी है ।झूठी सूचना के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Subscribe to my channel
Comments are closed.