भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना जसो का जुँआ माफिया अवधेश उर्फ मुनिं.सिंह अमकुई के जुँआ फड पर की गई कार्यवाही

303
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: थाना प्रभारी जसो ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नवयूवको को जुँआ सट्टा जैसे अपराधो से बचाने , इन अपराधो के विरूद्ध समाज मे जनजागरूकता फैलाने व ऐसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता के निर्देशन मे आगे बढते कदम अभियान चलाया जा रहा है । जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह , अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति विदिता डागर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे जसो पुलिस द्वारा ग्राम जमुनातोर मे पुराने स्कूल के खंडहर मे दबिश देकर दो जुआरियो को 10110 रूपए नगदी , 52 ताशपत्ती , दो मोबाईल फोन , फड बिठाने की तिरपाल के साथ पकडा गया जबकि जुआ फड बिठाने वाला अवधेश उर्फ मुनि लगभग 13 अन्य जुआरियो के साथ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया , जिसकी तलाश की जा रही है ।
पकडे गए दो आरोपी शिवप्रसाद पटेल व राकेश सिंह ने बताया कि अवधेश उर्फ मुनि सिंह जुँआ खिलाने के लिये खिलाडियो से फोन से सम्पर्क करके जुआ खेलने के आसपास की जगह पर अलग बुलाता है जहाँ कुछ लडके हमे मोटर सायकल से जुआ फड तक ले जाते है और खेल होने बाद वापस अपनी गाडी तक छोड देते है । हर दिन जगह बदल बदल कर खेल होता है , खेल अक्सर थाना जसो और देवेन्द्रनगर पन्ना की सीमा से लगे गाँव डुडहा नर्सरी , गिरवारा , पटिया तलैया , करतहा , मालन , मडैयन , भिलसाँय मे होता है ।
अवधेश उर्फ मुनि थाना जसो का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है जो विगत 13 वर्ष से मारपीट , गालीगलौच , धमकी देने, रास्ता रोकने , लूट , अवैध शस्त्र रखने , जुँआ खिलाने जैसी आपराधिक गतिविधियो से जुडा है , जिसके विरूद्ध उपरोक्त अपराधो के संबंध मे कुल 05 मामले दर्ज है । जुँआ खिलाने के लिये खिलाडियो से सम्पर्क कर उन्हे अलग अलग जगह पर बुलाना , पकडे जाने से बचने के लिये जिले की सीमा के नजदीक सूदूर गाँवो का चयन करना , आमंत्रित किये गए खिलाडियो को जँआ फड तक लाने और खेल के बाद वाद उन्हे वापस छोडने के लिये मोटर सायकल सहित लडको की टीम रखना जैसी गतिविधियो से स्पष्ट है कि अवधेश उर्फ मुनि पूरी व्यवसायिक दक्षता के साथ आर्गेनाईज्ड तरीके से अपराध कर रहा है जो अन्तर्गत धारा 13 जुँआ एक्ट , और धारा-112 बी.एन.एस. मे छोटा संगठित अपराध पाया जाने से आरोपी अवधेश उर्फ मुनि. , शिवप्रसाद पटेल , राकेश सिंह के विरूद्ध अपराध क्र. 204/24 दर्ज कर विवेचना की जा रही है । फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है ।
नाम आरोपी-01 शिवप्रसाद पिता झुर्रे पटेल 49 साल नि. मडैयन थाना देवेन्द्र नगर पन्ना ।
02-राकेश संह पिता रामकिशुन सिंह 40 साल नि. महोड थाना सिमरिया जिला पन्ना ।
फरार आरोपी-अवधेश उर्फ मुनि पिता हरगोविन्द सिंह निवासी अमकुई थाना जसो जिला सतना ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper