भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

विद्युत पावर हाउस के कर्मचारियों की घोर लापरवाही से,भयंकर दुर्घटना से बाल बाल बचे लाइनमैन

346
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के विद्युत सब स्टेशन-मनियर के कर्मचारियों की घोर लापरवाही से वृहद घटना घट सकती थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार
अप्रिय दुखद घटना ईश्वर के कृपा से टला
रविवार की सुबह आदर्श नगर पंचायत-मनियर, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) के वार्ड नंबर 5 में मनियर पावर हाउस से ब्रेकडाउन लेकर  लाइनमैन-शिवजी शर्मा के विद्युत खंभे व ट्रांसफार्मर पर काम करते समय, पावर हाउस मे ड्यूटी पर तैनात रहे एक लाइनमैन ने अचानक बगैर सूचना दिए,विद्युत सप्लाई दे दिया। जिसमें दो विद्युत विभाग के कर्मचारी और अन्य लोकल लोग साथ में मिलकर फॉल्ट को ठीक कर रहे थें कि अचानक लाइनमैन व अन्य लोगों मे अफरातफरी का माहौल बन गया।इनकी सूझ बूझ व सावधानी से भयंकर दुर्घटना होने से बचा जा सका।
वहीं क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी-अजय पटेल बागी ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि यह घटना विद्युत विभाग के बेसुध कर्मचारियों की वृहद लापरवाही है।जो सट डाउन के दौरान बिना इनफॉर्मेशन के विद्युत सप्लाई दे दिया।उनके ऊपर शख्त से शख्त कार्यवाही होनी चाहिए।हम नगरवासी सुबह से ही मौजूद थें,उक्त घटना को यूपी के मुख्यमंत्रीजी से गुहार लगाते हैं कि हम जनता की समस्या को सुनकर शीघ्र समाधान करने की कृपा करें।
उन्होंने आगे बताया कि
     पुरा नगर पंचायत लगभग 6 महीना से बिजली सप्लाई से पीड़ित है। आए दिन ट्रांसफार्मर जलता है तो कभी ट्रांसफार्मर का खूंटी जलता है। बिजली विभाग के पूरा कर्मचारी ठेकेदारी पर कर दिया गया है।जिस कारण विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी सहनी पड़ रही हैं।समाचार लिखे जाने तक सैकड़ों महिला/पुरुष विद्युत उपभोक्ता उक्त लापरवाह विद्युत कर्मचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने हेतु,मनियर थाने पर पहुंचे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper