देसी विदेशी शराब दुकानों में हो रही मनमानी जिससे आम जान परेशान

संवाददाता रजनीश मौर्या
जिले में शराब की दुकानों में मनमानी चल रही है आबकारी विभाग की लापरवाही से लाइसेंसी दुकानों से ग्राहकों को शराब लेने पर ना बल दिया जा रहा है और ना ही रेट लिस्ट लगाई गई कुछ एक में ही नियमों का पालन किया जा रहा है इसके अलावा अन्य दुकानों में सिंडिकेट की तूती चल रही है मनमानी से शराब का विक्रय किया जा रहा है ग्राहकों को शराब लेने पर बल भी नहीं दिया जा रहा है मनमानी से शराब का विक्रय एमआरपी से अधिक पर किया जा रहा है यहां तक सिंडिकेट बनाकर नए ठिकाने बना दी गई हैं जहां से शराब एमआरपी रेट पर पहुंचाई जा रही है ठिकाने से यही शराब की कीमत बढ़ाकर धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब विक्रय में चल रहे गड़बड़झाले को लेकर आबकारी विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है कि आबकारी विभाग के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार फल फूल रहा है और जिला कलेक्टर का भी ध्यान नहीं है सितंबर 2021 से बनी व्यवस्था बताया गया है कि प्रदेश में पिछले दो सालों से नकली शराब का सेवन करने से हुई घटनाओं के बाद यह व्यवस्था शासन सितंबर 2021 से बनाई गई है जहां सीधी में देसी विदेशी शराब की लाइसेंसी दुकानों में केस मेमो है लेकिन बिल नहीं दिया जा रहा है शराब पीने के बाद ग्राहक को कुछ होता है तो संबंधित दुकानदार की जिम्मेदारी तय होगी बिल नहीं लेने पर ग्राहक को नुकसान होगा इसके साथ अवैध या नकली शराब आई कहां से इसकी पड़ताल पुलिस व आबकारी विभाग अपने स्तर से कर सकते हैं बिल व्यवस्था से ग्राहकों से अधिक रुपए भी नहीं ले सकते हैं जहरीली शराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी सीधी जिले कुसमी ब्लॉक में बिल्कुल भी इसका पालन नहीं किया जा रहा है
डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के नए नियमों को लाघंते हुए चलाई जा रही है शराब दुकान कुसमी मार्केट हनुमान मंदिर के बगल में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के नियर में संचालित है इससे बच्चो के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा अंदाज आप लगा सकते हैं
जिसका विरोध आम आदमी पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई लेकिन स्थानीय अधिकारी आज तक जांच कर कार्रवाई नहीं किये इससे साफ जाहिर होता है कि स्थानीय अधिकारियों को कोई चिंता नहीं अध्यक्ष सिंह द्वारा बताया गया की शराब दुकान का स्थान कुसमी पंचायत के नाम से पास हुआ है लेकिन कई वर्षों से वह पंचायत भगवार में संचालित कर धड़ल्ले से बेची जा रही है जबकि यह सही नहीं है

Subscribe to my channel
Comments are closed.