भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में हुई दुर्घटना पर किया शोक व्यक्त

253
Above News

सतना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस भीषण सड़क हादसे में 9 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि एक अत्यंत गंभीर हालत में है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मृतकों के परिजन को शासन की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। उल्लेखनीय है कि मैहर जिले में ट्रक और उत्तर प्रदेश की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह हादसा हुआ।
कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की पूंछी कुशलक्षेम
कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर अस्पताल पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की कुशलक्षेम जानी और सिविल सर्जन सहित चिकित्सकों को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये। बस दुर्घटना में मृतकों का शीघ्र पोस्ट मार्टम किया जाकर उनके परिजनों के साथ रोगी कल्याण समिति मैहर की ओर से निःशुल्क एम्बुलेंस वाहन में उत्तरप्रदेश के उनके गृह ग्राम अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper