पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह की 30 सितम्बर को श्रद्धांजलि

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) बलिया( यूपी) के पूर्व एमएलसी स्वर्गीय सर्वशक्ति कुमार सिंह की 22वीं पुण्यतिथि 30 सितंबर दिन सोमवार को उनके पैतृक निवास स्थान बलिया जनपद के मनियर कस्बे में परशुराम स्थान के पास उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी स्वर्गीय सिंह के अनुज महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने देते हुए, लोगों से अपील किया है कि 30 सितंबर दिन सोमवार को 10:00 बजे दिन में मनियर परशुराम स्थान पर पहुंचकर अपने लोकप्रिय नेता स्वर्गीय सर्व शक्ति सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.