भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नगरा में निकाली गई रामलीला शोभा यात्रा, मनमोहक झांकियां  लोगों को कर रही थीं अपनी तरफ आकर्षित

381
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के  नगर पंचायत नगरा में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वाधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मंचन से पूर्व गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी,घोड़े,बाजे गाजे के साथ जनता  इंटर कॉलेज के मैदान से निकाली गई शोभायात्रा। तहसील पत्रकार-सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि नगर के गड़वार मोड़, भीमपुरा मार्ग, सिकंदरपुर मार्ग, बेल्थरारोड मार्ग आदि का भ्रमण करते हुए रामलीला स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा में राम लक्ष्मण सीता हनुमान व भगवान शंकर पार्वती की सुसज्जित झांकियां सभी को अपनी तरफ आकृष्ट कर रही थीं। शोभायात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय प्रकाश, भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, समाजसेवी उमाशंकर राम, जयप्रकाश जायसवाल, हरेराम गुप्ता, राजेश गुप्ता, सभासद लाल बहादुर सिंह, पप्पू कुरैशी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper