हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा नवरात्र का त्योहार : स्वामी आनंद स्वरूप महराज संस्थापक : काली सेना व अध्यक्ष शंकराचार्य ट्रस्ट

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के ग्राम सभा शंकरपुर, कशेसर में स्थित शांभवी मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य परिषद व शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष-स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ नवरात्र का त्योहार मनाया जाएगा। स्वामी आनंद स्वरूप महराज ने हमारे तहसील संवाददाता डॉ० सैयद सेराज अहमद को बताया कि हमारे देश में नवरात्रि का त्यौहार पहले जितनी धूमधाम से मनाया जाता था। अब उतनी धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है। पहले जगह जगह मेला लगता था। मेला देखने के लिए बच्चों और बड़ों की भीड़ सड़कों पर देर रात तक दिखाई देती थी। लेकिन आज ऐसा महसूस होता है कि लोगों की रुचि इस पर्व को लेकर कम हो गई है। मेला का कॉन्सेप्ट तो मानो खत्म ही हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना और समाज के हर नागरिक के साथ समानता का बर्ताव करना है। चाहे वह किसी भी धर्म का मानने वाला हो।संविधान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए स्वामी शंकराचार्य परिषद व ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि संविधान वह है जो सबके लिए समान विधान करता है। वर्तमान परिवेश में भारत का जो संविधान है वह समाज को खण्ड खण्ड करता है। वह लोगों को बांटने कार्य कर रहा है। उन्होंने आर्थिक मदद व शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण को तो जायज बताया, परन्तु नौकरी में आरक्षण को गलत करार दिया।
उन्होंने कहा कि समाज नीति व धर्म नीति अलग-अलग चीज है।उन्होंने आगे कहा कि आज परिस्थितियां ऐसी है कि आप इस्लाम के उपर एक प्रश्न नहीं उठा सकते हैं। किंतु कुछ लोग रोज सनातन धर्म के खिलाफ बोलते है। पर उसके खिलाफ कोई लगाम नहीं लगाई जाती। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया है कि भारत की भूमि मंदिरों से चलती है, मठों से चलती है,संतो से चलती है। आज सब उसी ओर बढ़ रहे हैं। स्वामी आनंद स्वरूप महराज जी ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों का अपना एक देश है। मुसलमानों का 57 देश है ईसाइयों का भी देश है यहूदियों का भी देश है पर हिंदुओं का कोई देश नहीं है। इसलिए हम इसके लिए अथक प्रयास करेंगे और 2035 तक भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में कहा कि अगर वे लोग भी देश के हित के खिलाफ कुछ करते हैं तो मैं उनका भी बैण्ड बजाऊंगा। वक्फ बोर्ड पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है। जो हिंदू भाई अपनी संपत्ति छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए उनकी संपत्ति सरकार के अधीन हो जाती है, पाकिस्तान से जो हिंदू भाई चले गए उनकी संपत्ति पाकिस्तान के राष्ट्र के अधीन है ना की पाकिस्तानी वक्फ बोर्ड के अधीन इसलिए वक्फ बोर्ड की संपत्ति को राष्ट्र की संपत्ति घोषित कर देना चाहिए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.