कमिश्नर से अतिथि शिक्षक ने प्रभारी प्राचार्य यशवंत सिंह की थी शिकायत अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही

अतिथि शिक्षक आमंत्रण अनुमोदन पत्रक में आखिर किसने लिखी टिप,क्या प्राचार्य पर होगी कार्यवाही
अखिलेश कुमार शर्मा-7999140850
शहडोल। विद्यालय जिसे हम मां सरस्वती का मंदिर कहते हैं और गुरु जो भगवान से बढ़ कर माने जाते हैं ऐसे में जब कोई गुरु अपने कर्तव्यो को भुल गुरु के मान सम्मान कि धज्जियां उड़ाते हुए मां सरस्वती के मंदिर को व्यापर का अड्डा बना लें तो ऐसे गुरु को आप क्या कहेंगे आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं ऐसा ही एक ताजा मामला प्रकाश में आया है श्रीमती पूजा सोनी पति सचिन कुमार सोनी निवासी.ग्राम करूआ पोस्ट गोहपारू जिला-शहडोल (म.प्र.) की निवासी ने कमिश्नर संभाग शहडोल को शिकायत पत्र दिया अपने शिकायत पत्र में श्रीमती पूजा सोनी अतिथि शिक्षक ने बताया कि गत वर्ष 2023-24 से अतिथि शिक्षक के रूप मे शा.उ.मा.वि. गोडारू मे अध्यापक कार्य कर रही हूँ, शासन के नियमानुसार पुर्व अतिथि शिक्षक को वर्तमान शिक्षा सत्र वर्ष 2024-25 रखे जाने का विधान है, जिसके परिपालन मे श्रीमती पूजा सोनी सहित अन्य अतिथि शिक्षको को संस्था मे रखे जाने हेतु जिला अनुमोदन समिति किया जा चुका है तत्पश्चात श्रीमती पूजा सोनी दिनांक 02 /08/2024 से दिनांक 25/ 08/ 2024तक विद्यालय मे अध्यापक कार्य की है प्रभारी प्राचार्य यशवंत सिंह द्वारा 15000/- रूपये जिला अनुमोदन समिति खर्च बता कर मांगा गया मेरे द्वारा न दिए जाने के कारण दिनांक 26/ 08/ 2024 को श्रीमती पूजा सोनी को संस्था मे अध्यापक कार्यं कारये जाने से मना कर दिया गया और अतिथि शिक्षक से प्रथक कर दिया गया है।
जिला अनुमोदन समिति के भ्रष्टाचार की खुली पोल
श्रीमती पूजा सोनी की शिकायत ने जहां एक और दबंग प्राचार्य यशवंत सिंह के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के जिला अनुमोदन समिति के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी आप स्वयं अंदाजा लगाए कि शा.उ.मा.वि. गोडारू में श्रीमती पूजा सोनी सहित कुल 11अतिथि शिक्षक हैं और प्रति अतिथि शिक्षक से 15000रुपए खर्च अगर लिया गया तो कुल 1,65000 रुपए शिक्षा विभाग के जिला अनुमोदन समिति खर्च अधिकारियों ने लिया वहीं अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी ने दबंग प्राचार्य यशवंत सिंह के द्वारा 15000 रुपए जिला अनुमोदन समिति खर्च न देने पर अतिथि शिक्षक से प्रथक कर दिया गया। बता दें कि जिला अनुमोदन समिति के द्वारा अतिथि शिक्षक आमंत्रण अनुमोदन पत्रक सत्र 2024 -2025 में सभी अतिथि शिक्षक को अनुमोदित तो कर दिया था और सभी उच्च शिक्षा अधिकारियों ने पत्रक में अपनी सिल सहित हस्ताक्षर भी कर दिए थे वहीं श्रीमती पूजा सोनी ने आरोप लगाया कि प्राचार्य यशवंत सिंह ने 15000 रुपए न मिलने पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए अधिकारियों द्वारा अनुमोदित पत्रक में एक टिप लिख दिया गया कि अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी वर्ग 1को छोड़ कर अनुमोदित है वहीं पत्रक में सभी अतिथि शिक्षक के नाम के आगे सही का मार्क लगा हुआ है आप स्वयं अंदाजा लगाइए कि शासकीय आदेश पत्रक में छेड़छाड़ करने वाले शासकीय कर्मचारी पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए। वही पत्रक में जो टिप लिखा गया है उसे टिप की भी जांच होनी चाहिए आखिर वह टिप किसने लिखा।
दबंग प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों को किया गुमराह
बता दें कि दबंग प्राचार्य यशवंत सिंह ने जहां अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी से 15000 रुपए की मांग की वहीं दूसरी ओर शा.उ.मा.विद्यालय गोडारू में अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी से दिनांक 02 /08/2024 से दिनांक 25/ 08/ 2024तक विद्यालय मे अध्यापक कार्य भी करवा वहीं अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी द्वारा उपस्थित पंजी में अपने हस्ताक्षर भी किए गए और 26/08/2024 से सेवा समाप्त कर दिया गया। इतना ही नहीं दबंग प्राचार्य यशवंत सिंह ने अपने उच्च शिक्षा अधिकारी बीईओ गोहपारू को उपस्थित भी नहीं भेजा गया काम भी कराया गया और वेतन भुगतान नहीं किया गया।बता दें कि अर्थशास्त्र एवं भुगोल की अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी की सेवा समाप्त होने के बाद छात्रा छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है तिमाही परीक्षा हो गई लेकिन आज दिनांक तक अर्थशास्त्र एवं भुगोल की क्लास न लगी जिससे छात्रा छात्राओं की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है अतिथि शिक्षक श्रीमती पूजा सोनी ने कमिश्नर से मांग की अतिथि शिक्षक कार्य में पुनः रखा जाए एवं प्राचार्य यशवंत सिंह के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जाए।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
नहीं ऐसा नहीं है यहां जो अनुमोदन समिति है हमारी समिति के कोई भी अधिकारी कर्मचारियों ने किसी प्रकार की कोई रुपए की डिमांड नहीं की है जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं गलत हैं और पत्रक में अगर कोई टिप लिखी गई है तो वह जांच का विषय है मामला गंभीर है इसकी जांच होनी चाहिए।
अमरनाथ सिंह परिहार
जिला परियोजना समन्वयक शहडोल
वह विद्यालय हमारे अंडर में नहीं है मामला हमारे पास आया था हमने लिखकर ऐसी ट्राइबल को भेज दिया है वहीं से उसकी जांच होकर मामले में कार्यवाही
होगी समिति में हमारे यहां से एक लोग रहते हैं और कोई पैसे की मांग नहीं करते हैं।
मोहन पाठक
जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल
जो भी आरोप लगाए गए हैं गलत है कमिश्नर महोदय के यहां शिकायत की गई है और कमिश्नर साहब के द्वारा टीम को निर्देशित किया गया है जांच के लिए अभी टीम नहीं आई है जिस दिन टीम आएगी सब स्पष्ट हो जाएगा।
यशवंत सिंह प्राचार्य
हायर सेकंडरी विद्यालय गोडारु
हां हमारे भी पत्रक में हस्ताक्षर होते हैं लेकिन उसमें कोई टीप नहीं लिखी गई है और अगर टिप लिखी है तो किसने लिखी है वह जांच का विषय है आप शिकायत की काफी हमको दिलवाई है हम उसकी जांच करवा कर कार्यवाही करेंगे।
आनंद राय सिन्हा
सहायक आयुक्त आदिवासी
विकास विभाग शहडोल

Subscribe to my channel
Comments are closed.