भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शासकीय ठेके की आड़ में अनेकों शराब की दुकान संचालित,आबकारी व पुलिस प्रशासन मौन

513
Above News

आशीष सिंह की रिपोर्टिंग

अंग्रेजी शराब दुकानो अंबाह से गांव- गांव सप्लाई हो रही अवैध शराब
शराब दुकान से गांव-गांव बेचने रोजाना निकाली जा रही है पेटियां

अंबाह । मुरैना जिले के जनपद पंचायत अंबाह मे स्थित अंग्रेजी शराब दुकानो से गांव-गांव अवैध शराब  सप्लाई हो रही है। या यूं कहें कि बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। लाइसेंसी दुकान से जीप/बोलेरे के जरिए अवैध शराब की पेटियां रोजाना दुकान से गांव तक भेजी जा रही है। वही आबकारी विभाग के जिम्मेदार अफसर अनजान बने बैठे हैं। नशे की अवैध शराब का कारोबार
अवैध शराब कारोबार दुकानें संचालित होने से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में तेजी से आ रही है।
अंबाह शहर में लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही सप्लाई
अवैध शराब का मजबूत नेटवर्क है, इसी के तहत नज़दीक ग्रामों तक फैला हुआ है, जिनकी जांच करने के लिए आबकारी अधिकारी दिलचस्पी तक नहीं लेते। हाल यह है कि पंजीकृत दुकानों से जीप और कार के माध्यम से गांवों तक यह अवैध शराब पहुंचाने का सिलसिला जारी है। उगली से गांव-गांव तक अवैध शराब का काम ठेकेदार मजबूत नेटवर्क के साथ कर रहे हैं।
शराब की दूकानों के बाहर ही खुल्ले आम शराबियों की भीड़ लगी रहती है जिससे लोगों और बगल में संचालित कोचिंग सेंटर में आने वाले वाली युवा पीढ़ी पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। ओर तो इस तरफ़ स्थानिक पुलिस व आबकारी विभाग  दोनों देख कर भी अनदेखी कर रहे खुल्ले आम ठेकों के बाहर लगने वाले शराबियों की भीड़ से कहीं न कहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है

प्रिंट रेट से अधिक रेट पर शराब की बिक्री

अंबाह नगर में संचालित शासकीय ठेकों पर शराब प्रिंट रेट से अधिक किमत पर बिक्री की जा रही है। शासकीय ठेके पर आम जन के साथ कहीं न कहीं ठगी हो रही है। लेकिन खुल्ले आम प्रिन्ट रेट से अधिक किमत पर बेची जा रही शराब से साफ जाहिर होता है कहीं न कहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ का खेल हो ।
आबकारी विभाग के सारे नियम ताक पर रखा शासकीय ठेकों का संचालन हो रहा है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper