भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

बांसडीह में चल रहे थे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, तीन को किया सील

227
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) के बांसडीह में अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के चलने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूचना पर प्रशासनिक कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई में कई सेंटर पर गड़बड़ी पकड़ी गई। तीनों सेंटरों को सील कर दिया गया।
तहसील पत्रकार डॉ० सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
बलिया के बांसडीह में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन व लिंग परीक्षण की शिकायत पर सोमवार को डाक बंगला के समीप दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों व एक क्लिनिक पर तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला ने मेडिकल आफिसरों की टीम के साथ छापेमारी की। जांच के बाद मानक विहिन मिलने पर तीनों सेंटरों को सील कर दिया। छापेमारी की खबर पर अवैध रूप से संचलित जांच केन्द्र, निजी अस्पताल व क्लिनिक धड़ाधड़ शटर गिराकर फरार हो गये।
उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी को शिकायत मिली थी कि गलत अल्ट्रासाउंड केंद्राें का संचालन हो रहा है। सेंटरों में चंद पैसा कमाने के चक्कर में गर्भवती महिलाओं का लिंग परीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार निखिल शुक्ला को जांच की जिम्मेदारी दी। तहसीलदार के साथ चिकित्सा अधीक्षक बांसडीह डा. बिंकटेश मौआर व नायब तहसीलदार सुधांशु श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ दो अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी कर जांच किया तो उक्त केंद्रों में कुछ भी नियमानुसारनहीं मिला।
उनके रजिस्ट्रेशन से लेकर समस्त प्रकार के क्रियान्वयन अवैध मिले। जांच में पता चला कि बी फार्मा डिप्लोमाधारी जो सिर्फ दवा की दुकान खोल सकते हैं, वही बिना किसी वैध अधिकार पत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्र व क्लिनिक का संचालन कर रहे है। चिकित्सा अधीक्षक की टीम ने लोगों से बातचीत कर भी जानकारी ली। इस संबंध में तहसीलदार निखिल शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गयी है। जांच में गलत पाए जाने पर दो अल्ट्रासाउंड केंद्र व एक प्राइवेट क्लिनिक को सील किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित किया गया है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper