भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अनुभूति का स्वर सरिता संगीत समारोह गुंजन वाटिका नागोद में

382
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना/नागोद : अनुभूति समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वर सरिता संगीत समारोह 25 एवं 26 अक्टूबर को गुंजन वाटिका में आयोजित किया गया है जिसमें आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगीl 25 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से ब्लॉक स्तरीयश्री रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय कुमार तिवारी होंगे जबकि अध्यक्षता सेवा निवृत पंजीयन अधिकारी पुष्पराज सिंह होंगे द्वितीय दिवस 7:00 बजे शाम से कार्यक्रम आरंभ होगा आयोजित होने वाले स्वर सरिता संगीत समारोह मेंअलंकृता राव बनारस का गायन तनुश्री चौहान बिलासपुर कथक नृत्य अनमोल कुमार द्विवेदी छतरपुर पंखा वज सुरेंद्र तिवारी सतना का गायन होगा जबकि तबला में ऋषभ त्रिपाठी मोरध्वज वैष्णव शक्ति सिंह तिवारी एवं हारमोनियम में मोहित सlहनी साहिल सिंह ठाकुर विजय केसकर संगत देंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनंत कुमार सोनी डायरेक्टर ए के एस यूनिवर्सिटी सतना होंगे अध्यक्षता देवेंद्र मिश्रा असिस्टेंट जनरल मैनेजर प्रिज्म सीमेंट करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अवधेश कुमार द्विवेदी आकाशवाणी/ दूरदर्शन होंगे योग साधक मनोज सिंह सुनील पांडे सतना गायन वादन में समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा अनुभूति समिति के अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र सिंह ने सभी श्रोताओं से कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर आयोजन सफल बनाने की अपील किया है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper