अम्बाह पुलिस द्वारा जुआ खेलते 08 जुआरियों को पकड़ा,65000 रुपए की नगदी सहित, 03 मोटर साइकिल की जयप्त

मुरैना।थाना अम्बाह पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65,000/- रुपये नगदी एवं 03 मोटर साईकिलें की जप्त अम्बाह
पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना श्री समीर सौरभ द्वारा जिले में जुआरियों, सट्टोरियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित । जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह श्री रवि प्रकाश भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना अम्बाह पुलिस द्वारा ग्राम मिडहेला से जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 65,000 /- रूपये की नगदी, 03 मोटर साईकिल एवं 01 ताश की गड्डी जप्त की गई ।
दिनांक 21/10/2024 को निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह एवं हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर से ग्राम मिडहेला में हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये 08 आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65,000 /- रूपये नगद, 01 ताश की गड्डी एवं 03 मोटर साईकिल कीमती करीबन 1,05,000/- कुल मशरूका कीमती करीबन 1,70,000 /- रूपये का जप्त किया गया। आरोपीगण का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय होने से थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 617/24, धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह मय हमराह फोर्स उनि प्रज्ञाशील, सउनि. यशवन्त सिंह, प्र. आर. 980 विजय गोयल, आर. 512 अजीत, आर. 1408 लोकेन्द्र, आर. 1409 राजकुमार, आर. 631 लखन सिंह, आर. 1093 नरेश, आर. 953 राकेश, आर. 1249 संजय आर चालक 235 धर्मेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Subscribe to my channel
Comments are closed.