गोली लगने से एक यूवक की हुई मौत अंबाह , अंबाह पुलिस पहुंची मौके पर

मुरैना।
अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत परेड चौराहे पर एक लगभग 18 वर्षीय गौरव सखवार पिता राजबीर के सिर में गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अंबाह पुलिस मौके पर पहुंची है जिन्होंने शव को सिविल अस्पताल अंबाह भिजवा दिया है वही घटना की जानकारी मिलते ही थाने पर मृतक युवक के परिजन एकत्रित हुए हैं, फिल्हाल पुलिस घटना के बारे में मृतक युवक के परिवारीजनो से जानकारी एकत्रित कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक गौरव सखवार अंबाह शहर के मिश्र नगर का निवासी बताया जा रहा है।
मृतक गौरव सखवार के पिता राजबीर पेशे से मजदूर है वह अंबाह में ही नल फिटिंग का कार्य करते हैं, वही गौरव सखवार तीन भाई थे फिलहाल मृतक युवक के माता पिता थाने पर मौजूद हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.