भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में 188 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए

211
Above News

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) में प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में 188 शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने इनका एक दिन का वेतन काट दिया है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
80 सहायक अध्यापक, 75 शिक्षामित्र, 14 प्रधानाध्यापक, 18 अनुदेशक व एक चपरासी मिले। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से हो रहे निरीक्षण में 188 अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले।
तहसील पत्रकार-सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि तीन स्कूलों के सभी कर्मचारियों का काटा वेतन : बीएसए के हवाले से डीसी सौरभ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिक्षा क्षेत्र बेलहरी का प्रावि पियरौटा पश्चिमी, दुबहड़ का प्रावि छाता नं. 1 तथा बेरूआरबारी का प्रावि जानपुर स्कूल बंद पाया गया। संबंधित विद्यालयों में कार्यरत समस्त कार्मिकों के वेतन/मानदेय की कटौती की गई है। जवाब के साथ 18 नवंबर को अपरान्ह 03:00 बजे बीएसए कार्यालय में सुनवाई के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper